Tomato Price: Government Discount!, Department of Consumer में (NCCF) को यह आदेश दिए गए हैं कि 20 अगस्त 2023 से टमाटर 40 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेचे जाएंगे। पिछले दो तीन महीनों से टमाटरों के रेट में जो उछाल चल रहा था, आख़िरकार वो थम गया है। एक आम गृहणी के लिए यह बड़ी बात है, क्योंकि टमाटर एक खाद्य पदार्थ है जो रसोईघर में बनने वाली हर चीज़ का स्वाद बढ़ाता है।
Tomato Price Update: NCCF को आदेश मिला, 20 अगस्त 2023 से 40 रुपये प्रति किलो बेचने का
14 जुलाई के आस पास से ही केंद्र सरकार ने टमाटरों के दाम को कम करने के प्लान को मुहैया कराना शुरू किया था। इसलिए 300 से लेकर 100 रुपया प्रति किलो तक के बदलाव आये, और अब 20 अगस्त 2023 को 40 रुपये प्रति किलो का आदेश दिया गया है (300 से 100 और अब 40 रुपये किलो)।
लोगों को सस्ते टमाटर दिलवाने के लिए कई राज्यों से सब्सिडी के साथ टमाटर मंगवाकर देश की दूसरी राजधानी के कई हिस्सों में टमाटर उपलब्ध करवाने की कोशिश की गई है। सरकार की तरफ़ से उसका रेट 90 रुपया प्रति किलोग्राम था, और 15 अगस्त तक लोगों को उपभोक्ताओं को और ज़्यादा लाभ देने के लिए टमाटरों की क़ीमत को 50 रुपया प्रति किलोग्राम सुनिश्चित किया गया था। अब 5 दिनों के अंदर ही 40 रुपये प्रति किलो तक की क़ीमत तय की गई है।

बड़े मात्रा में सस्ते टमाटर वितरित, NCCF ने 15 लाख किलो बेचे
डिपार्टमेंट ऑफ़ कंज़्यूमर अफ़ेयर्स NCCF और नैफेड ने आँध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से सस्ते दामों पर टमाटर ख़रीद कर केंद्र मंत्रालय द्वारा दिल्ली और दिल्ली के कई राज्यों में इन टमाटरों को बेचा है। 14 जुलाई से लेकर अब तक, नैफेड और NCCF ने 15 लाख किलो टमाटर सस्ते दामों पर बाज़ार में बेचे हैं।
अभी हाल ही में, कुछ दिन पहले बारह और 13 अगस्त को दिल्ली और NCR, ग्रेटर नोएडा के अलावा आँध्र प्रदेश, कर्नाटक, और बिहार में पटना और मुज़फ़्फ़रनगर कोटा में बहुत अधिक मात्रा में टमाटर बेचे गए हैं। दिल्ली में काफ़ी लोगों ने मोबाइल वैन या नॉर्मल वैन में टमाटरों की बिक्री की पिछले 2 दिनों में दिल्ली NCR में टमाटरों की बिक्री लगभग 71,000 किलोग्राम थी, जिसे NCCF ने रिकॉर्ड किया है।
About The Author
Paras Kapoor
मेरा नाम पारस कपूर है। मैं मीडिया के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव रखता हूँ और मैं हिंदी में ताज़ा समाचार प्रस्तुत करने में जुटा हुआ हूँ। वेबसाइट्स पर काम करते हुए मुझे 3 वर्ष से अधिक का अनुभव हो चुका है। इसके बाद, मैं इस वेबसाइट पर कंटेंट राइट के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मैं विशेष रूप से a2zlatestnews वेबसाइट पर लगातार कंटेंट लिख रहा हूँ और मेरा पूरा मकसद है शुद्ध, स्पष्ट और सही कंटेंट को लोगों तक पहुँचाना।




