Donald Trump is Dead: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर मौजूद अकाउंट को हैक किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का अकाउंट कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया।
हैकर ने किया अकाउंट हैक
ट्रंप जूनियर के अकाउंट से एक पोस्ट में दावा किया गया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप की मौत हो गई। बता दें कि ट्रंप जूनियर का अकाउंट बुधवार को सुबह के समय हैक किया गया था। एक्स अकाउंट को हैक किए जाने के कुछ देर बाद ये पोस्ट किया गया।
क्या था पोस्ट?
बुधवार सुबह लगभग आठ बजे के आसपास ट्रंप जूनियर के अकाउंट को हैक किया गया। इसके बाद एक पोस्ट किया गया। लिखा गया ‘मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरे पिता डोनाल्ड ट्रंप का निधन हो गया है। इसलिए अब मैं 2024 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करूंगा’
डोनाल्ड ट्रंप ने निधन की खबर को किया खारिज
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर निधन की खबर को अफवाह बताया। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के अकाउंट से और भी कई आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे। हालांकि, बाद में इन पोस्ट को हटा दिया गया और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का X अकाउंट फिर से बहाल किया गया।
- ये भी पढ़ें: Immune System को मजबूत करने के लिए 5 आहार और आयुर्वेदिक उपाय
- ये भी पढ़ें: OnePlus की नींदें उड़ा देगा Realme का ये धासू स्मार्टफोन, जानें ढेरों फीचर्स
About The Author
Paras Kapoor
मेरा नाम पारस कपूर है। मैं मीडिया के क्षेत्र में 3 साल से अधिक का अनुभव रखता हूँ और मैं हिंदी में ताज़ा समाचार प्रस्तुत करने में जुटा हुआ हूँ। वेबसाइट्स पर काम करते हुए मुझे 3 वर्ष से अधिक का अनुभव हो चुका है। इसके बाद, मैं इस वेबसाइट पर कंटेंट राइट के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मैं विशेष रूप से a2zlatestnews वेबसाइट पर लगातार कंटेंट लिख रहा हूँ और मेरा पूरा मकसद है शुद्ध, स्पष्ट और सही कंटेंट को लोगों तक पहुँचाना।




